
बिहार में इंटर परीक्षा 2023 के लिए बिहार बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर इसे जारी किया गया है। इस वेबसाइट पर जाकर परीक्षार्थी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।
बिहार में इंटर परीक्षा 2023 के लिए बिहार बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर इसे जारी किया गया है। इस वेबसाइट पर जाकर परीक्षार्थी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा प्रदेश में इंडरमीडियेट परीक्षा वर्ष 2023 की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जायेगी। इसके लिए बिभाग की ओर से परीक्षार्थियो केे लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये है।
ऐसे करें डाउनलोड
बिहार में इंटरमीडियेट परीक्षा वर्ष 2023 के लिए प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड को छात्र बिहर बोर्ड की आधिकारिक biharboardonline.com पर जाकर छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा बिहार विद्यालय समिति की ओर से बताया गया है कि इंडर परीक्षा के प्रैक्टिकल के लिए प्रदेश के छात्र-छात्राएं inter23.biharboardonline.com पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते है। इन साइटो पर 9 जनवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध रहेगा। बोर्ड के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए छात्र का एडमिट कार्ड संबंधित शिक्षाण संस्थान के प्रबंधन द्वारा बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जायेगा। इसके बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर और मोहर लगाने के बाद छात्रो को दिया जायेगा। इसके अलावा बोर्ड की ओर से बताया गया है कि यह एडमिट कार्ड केवल प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए ही है। अन्य विषयो की परीक्षा के लिए यह एडमिट कार्ड मान्य नही होगा। अन्य विषयो की परीक्षा के लिए अलग से दूसरा एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। इस दौरान बिहार बोर्ड की ओर से छात्रो को किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए हैल्पलाइन नंबर 0612-2230039 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करके भी छात्र मदद ले सकते है।