
कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 2 करोड़ 92 लाख 21 हजार 743 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 9 लाख 29 हजार 112 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि 2 करोड़ 10 लाख 46 हजार 859 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यूरोप में अक्टूबर और नवंबर में कोरोना से हर दिन होने वाली मौतों की संख्या बढ़ सकती है। यूरोप में हाल के हफ्तों में मामले तेजी से बढ़े हैं। खासकर स्पेन और फ्रांस में। डब्ल्यूएचओ यूरोप द्वारा निगरानी की जा रही 55 देशों में अकेले शुक्रवार को 51,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार दोबारा तीन हफ्ते के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। यह लॉकडाउन शुक्रवार से लागू होगा। इसके साथ ही इजराइल देशभर में दोबारा लॉकडाउन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस दौरान लोगों को अपने घर से 500 मीटर के दायरे में ही रहना होगा। हालांकि, वे सीमित समय के लिए काम पर जा सकते हैं। देश में मामले बढ़ रहे हैं। अब तक 1 लाख 55 हजार 604 संक्रमित मिले हैं और 1119 मौतें हुईं हैं।
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 6,698,525 | 1,98,308 | 39,74,949 |
भारत | 48,45,003 | 79,754 | 37,77,044 |
ब्राजील | 43,30,455 | 1,31,663 | 35,73,958 |
रूस | 10,62,811 | 18,578 | 8,76,225 |
पेरू | 7,29,619 | 30,710 | 5,66,796 |
कोलंबिया | 7,16,319 | 22,924 | 5,99,385 |
मैक्सिको | 6,68,381 | 70,821 | 4,71,623 |
साउथ अफ्रीका | 6,49,793 | 15,447 | 5,77,906 |
स्पेन | 5,76,697 | 29,747 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना | 5,46,481 | 11,263 | 4,09,771 |