Home गोपालगंज पानी में बह गया 264 करोड़ से बने सत्तरघाट महासेतु का एप्रोच पथ, तेजस्वी ने कहा- खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो…

पानी में बह गया 264 करोड़ से बने सत्तरघाट महासेतु का एप्रोच पथ, तेजस्वी ने कहा- खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो…

8 second read
0
0
278

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में 264 करोड़ की लागत से बने सत्तरघाट महासेतु का एप्रोच पथ बुधवार को पानी के बढ़ते दबाव के कारण ध्वस्त हो गया। पुल का उद्घाटन पिछले ही महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। एप्रोच पथ टूटने के बाद चंपारण तिरहुत और सारण के कई जिलों का संपर्क पथ टूट गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए महासेतु के ध्‍वस्‍त होने की बात कही है। उन्‍होंने नीतीश सरकार पर तंज कसा है कि 29 दिन के भीतर ही 264 करोड़ की लागत से बना पुल ध्वस्त हो गया है।

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ”8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया। खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ तो सुशासनी मुंह दिखाई है। इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते है।”

8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया।

बता दें कि पिछले माह 16 जून को ही सीएम नीतीश कुमार ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महासेतु का उद्घाटन किया था। गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ तिरहुत के कई जिलों से इस माह सेतु को जोड़ने का यह अतिमहत्वकांक्षी पुल है। इसके निर्माण में करीब 264 करोड़ की लागत आई है। 

गोपालगंज में बुधवार को गंडक नदी में तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी का बहाव था और इतने बड़े जलस्तर  के दबाव से इस महासेतु का एप्रोच रोड टूट गया है, जिसकी वजह से आवागमन बंद हो गया है।

Load More By RNI NEWS BIHAR
Load More In गोपालगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, होगी 45 हजार से अधिक सरकारी शिक्षकों की भर्ती, देखें पूरी जानकारी

पटना : बिहार प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी तलाश कर रहे उम…