
सीबीएसई ने बुधवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल कुल 91.46 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। झारखंड में इस बार 90.64 फीसदी बच्चे सफल रहे हैं। सात बच्चे 99 फीसदी अंक लाकर सूबे में शीर्ष पर रहे हैं। वहीं टॉप 3 में 17 बच्चे शामिल हैं।
लड़कियां फिर लड़कों से आगे : लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ा है। इस बार राज्य से 39488 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 35493 सफल हुए जबकि 24226 लड़कियां में 22324 पास हुईं। सीबीएसई के मुताबिक लड़कों का पासिंग परसेंटेज 89.88% और लड़कियों का 91.88% है।
41 हजार को 95% अंक : 10वीं में 41,804 छात्रों को 95 फीसदी से अधिक अंक मिले, जबकि 1,84,358 ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल छात्रों को बधाई दी है।
रीजन में त्रिवेंद्रम आगे : 16 रीजन में से त्रिवेंद्रम 99.28% के साथ पहले स्थान पर है। अजमेर में 96.93%, पंचकूला में 94.31%, पटना 90.69%, देहरादून में 89.72%, नोएडा 84.87%, दिल्ली पश्चिम 85.96% छात्र सफल रहे।
सीबीएसई बोर्ड झारखंड के टॉप थ्री विद्यार्थी
नाम स्कूल अंक (% में)
कृष्णांशु चौधरी राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद 99
साईं कृष्णा डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर धनबाद 99
हर्षा प्रियम जेवीएम श्यामली, रांची 99
लीजा उरांव डीएवी, हेहल, रांची 99
प्रभात रंजन रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर 99
हर्ष राय डीपीएस बोकारो 99
करुणा निधि डीएवी, नोवामुंडी 99
श्रेया पॉल डीएवी, नोवामुंडी 98.8
आस्था कुमारी डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर 98.8
विजय प्रकाश रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर 98.8
आदर्श नारायण डीएवी, गुमला 98.8
वर्षा पात्रा डीएवी, नोवामुंडी 98.6
सुधिमा अग्रवाल लोयला कॉन्वेंट बूटी मोड़, रांची 98.6
अंकित कुमार रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर 98.6
देवोदीप डीएवी पब्लिक स्कूल-कोयला नगर धनबाद 98.6
रचना बाजोरिया धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच 98.6
अनूप लाल नायर पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल बोकारो 98.6ं