Home झारखंड CBSE 12th result 2020: पांच साल में सबसे बेहतर रहा झारखंड का रिजल्ट

CBSE 12th result 2020: पांच साल में सबसे बेहतर रहा झारखंड का रिजल्ट

5 min read
0
0
139

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में राज्य के 87 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। झारखंड का यह अबतक का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है। इससे पहले 2016 में झारखंड का रिजल्ट 85.25 फीसदी रहा था।  जबकि 2017 और 2018 में 83 फीसदी और 2019 में 83.7 फीसदी बच्चे सफल रहे थे।  इस बार राज्य से परीक्षा में

35624 बच्चे शामिल हुए थे जिसमें 30992 सफल रहे। 
पटना जोन में एक बार फिर से बिहार से बेहतर झारखंड के बच्चों का रिजल्ट रहा है। इस बार पटना जोन का ओवर ऑल रिजल्ट 74.75 फीसदी रहा है।  इसमें बिहार से कुल 68.06 बच्चों ने सफलता हासिल की है जबकि झारखंड से सफल होने वाले बच्चों का रिजल्ट 87 फीसदी रहा। 

बेटों से ज्यादा बेटियों ने पाई सफलता
राज्य के रिजल्ट में बेटों से ज्यादा बेटियों ने बाजी मारी है। इस बार 21526 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे।  इनमें 18349 लड़के परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं 14061 लड़कियां इस बार परीक्षा में शामिल हुईं थी। इनमें  12643 सफल रहीं हैं। लड़कों  का पासिंग पर्सेंटेज जहां 85.09 फसदी रहा है वहीं 89.92 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
 

सूबे के रिजल्ट में रांची का जलवा  
सूबे के रिजल्ट में रांची के बच्चों का दबदबा रहा है। साइंस में जहां डीपीएस रांची के अंश मक्कर 99.2 फीसदी अंक के साथ स्टेट टॉपर बने हैं वहीं आर्ट्स में 98.4 फीसदी अंक के साथ जेवीएम श्यामली की रिया श्रीवास्तव स्टेट टॉपर रही। कॉमर्स में होली क्रॉस , बोकारो की रीतू कुमारी 98.2 फीसदी अंक के साथ पूरे राज्य में अव्वल रही। 98 फीसदी अंक के साथ डीपीएस रांची की निश्चय गोयल दूसरे स्थान पर रही है। 

38 हजार को 95 फीसदी से ज्यादा अंक : इस बार की परीक्षा में 38,686 छात्रों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक मिले, जबकि 1,57,934 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। बोर्ड ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लंबित परीक्षाएं रद्द कर दी थीं और वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम घोषित किया है।

त्रिवेंद्रम टॉप पर, पटना सबसे पीछे रहा :उत्तीर्ण छात्रों में त्रिवेंद्रम क्षेत्र सबसे आगे पटना सबसे पीछे रहा। त्रिवेंद्रम क्षेत्र में 97.67 %, दिल्ली पश्चिम क्षेत्र में 94.61 दिल्ली पूर्व क्षेत्र में 94.24 नोएडा क्षेत्र 84.87 प्रयागराज क्षेत्र से 82.49 व पटना क्षेत्र से 74.57 % छात्र सफल रहे । 

स्टेट टॉप-थ्री
साइंस 
अंश मक्कर         डीपीएस रांची                 99.2
सीवांगना सिंह        डीएवी बरियातू                99
सृजन शाश्वत         डीपीएस, रांची                98.8


कॉमर्स 
रीतू कुमारी                 होली क्रॉस स्कूल, बोकारो             98.2
निश्चय गोयल                डीपीएस रांची                    98
अनु कुमारी                राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद    97.6%
खुशी अग्रवाल                बीएनएस डीएवी, गिरिडीह                 97.6%
अंशिका रंजन                जेवीएम श्यमाली                     97.2

आर्ट्स 
रिया श्रीवास्तव                जेवीएम, श्यामली                    98.4
समीधा शेखर                डीपीएस रांची                    98
सजी दत्ता  शर्मा                जेवीएम श्यामली                    98
मिमांशा                    पेंटिकॉस्टल एसेंबली स्कूल, बोकारो        98
नितेश कुमार महतो-            चिन्मय विद्यालय, बोकारो                98
शांभवी सिंह                श्रीश्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम, धनबाद    98
मानसी वर्मा                जेवीएम श्यामली                    97.6
सौरभ कुमार साहू            जेवीएम श्यामली                    97.6
माधुरी कुमारी                जेवीएम श्यामली                    97.6
अकांक्षा शर्मा                डीपीएस रांची                    97.6
काव्या कपूर                डीपीएस रांची                    97.6
तनु श्री                    डीपीएस रांची                    97.6
रिमा पॉल                पेंटिकॉस्टल एसेम्बली स्कूल, बोकारो        97.6

Load More By RNI NEWS BIHAR
Load More In झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, होगी 45 हजार से अधिक सरकारी शिक्षकों की भर्ती, देखें पूरी जानकारी

पटना : बिहार प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी तलाश कर रहे उम…