Home झारखंड रांची के भाई-बहन की संदिग्ध अवस्था में मौत

रांची के भाई-बहन की संदिग्ध अवस्था में मौत

0 second read
0
0
409

रांची जिला के सोनाहातु निवासी जगन्नाथ महतो के पुत्र और पुत्री की संदिग्घ अवस्था में टीएमएच में मौत हो गयी। चिकित्सकों ने आशंका व्यक्त की है कि जहर खाने से दोनों की मौत हुई है। पुष्टि के लिए दोनों का बिसरा फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। बेटी माधुरी कुमारी (12) और बेटा राजकुमार महतो (7) को रविवार देर रात टीएमएच में भर्ती किया गया था। बकौल जगन्नाथ महतो, रविवार को उनके घर ईचागढ से चाचा कैलाश महतो आए थे। सभी ने साथ भोजन किया। बेटी ने कहा भूख नहीं है और अपने कमरे में सोने चली गयी। रात में अचानक उसने पेट में दर्द की शिकायत की। पहले वे स्थानीय झोलाछाप डाक्टर के पास ले गए। चिकित्सक ने तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा। वे लोग गाड़ी से बेटे के साथ टीएमएच पहुंचे। टीएमएच में बेटे को भी उल्टी होने लगी तो उसे भी भर्ती करा दिया। बाद में सात जुलाई को उनकी मौत हो गयी। दोनों का शव जांच के लिए रख लिया गया था। जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जगन्नाथ महतो के अनुसार उसकी दो ही संतान थी। वह किसान है। उसे नहीं मालूम की बच्चों ने क्या खाया था जिसके चलते उनकी ऐसी स्थिति हुई। गुरुवार दोपहर दोनों के शव को वे एम्बुलेंस से सोनाहातु ले गए जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोनों बच्चे सोनाहातु स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय नरसिंह लोहाडीह में पढ़ते थे।

Load More By RNI NEWS BIHAR
Load More In झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, होगी 45 हजार से अधिक सरकारी शिक्षकों की भर्ती, देखें पूरी जानकारी

पटना : बिहार प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी तलाश कर रहे उम…