बगहा । बिहार में एक बार रिश्ते तार-तार हो गए। बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। उन्हें कुदाल से काट डाला। उसने अपनी मां पर भी हमला कर दिया। उनकी भी हालत खराब है। भगिनी को भी नहीं छोड़ा। वह भी जख्मी हो गई है। वारदात पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेडिहारी गांव में हुई है। मां और भगिनी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते हैं कि 55 वर्षीय कार्तिक घरामी व उसके पुत्र विवेक घरामी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद बेटे ने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई मां और भगिनी पर भी उसने जानलेवा प्रहार किया। घटना के बाद तीनों जख्मी होकर गिर गए और तड़पने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।
अस्पताल पहुुंचते-पहुंचते पिता ने दम तोड़ दिया। पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र के संबंधों को तार-तार करने वाली इस लोमहर्षक घटना को अंजाम देने वाले बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को साैंप दिया गया है।
उधर, जख्मी मां और भगिनी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि विवाद किस बात को लेकर हुआ। इसकी छानबीन की जा रही है। उधर, घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।