Home झारखंड आज धनबाद को संबोधित करेंगे अर्जुन मुंडा,भाजपा ने शुरू की वर्चुअल रैली

आज धनबाद को संबोधित करेंगे अर्जुन मुंडा,भाजपा ने शुरू की वर्चुअल रैली

10 second read
0
0
169

भाजपा ने कोरोना काल में रैली का नया तरीका अपनाया है। राज्य में वर्चुअल रैली की शुरुआत की गई है। इसके तहत रविवार को भाजपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों हजारीबाग, देवघर व हटिया में वर्चुअल रैली का आयोजन किया। देवघर विधानसभा की रैली को दीपक प्रकाश और हजारीबाग व हटिया विधानसभा की रैली को भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया। सोमवार को धनबाद की रैली को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मोदी सरकार-2 के कार्यों की चर्चा की और कोरोना संकट में केंद्र के कदम की सराहना की। कार्यकर्ताओं से जन-जन तक बातों को पहुंचाने की अपील की। 

प्रदेश स्तर पर होगी दो रैलीः भाजपा की राज्य के हर विधानसभा में दो-दो यानी कुल 162 वर्चुअल रैली का आयोजन करने की योजना है। साथ ही दो बड़ी वर्चुअल रैली भी प्रदेश स्तर पर आयोजित होगी। जिसमें 35-40 हजार लोग जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के सभी सात मोर्चों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के हिसाब से 61 रैली आयोजित करेंगे। इन सब की शुरुआत हो गई है। भाजपा संपर्क माध्यम से कार्यकर्ता लोकल के लिए वोकल बनने के जागरुकता फैलाते हुए, स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों के उपयोग पर बल दिया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी देंगे।

चार विधानसभा क्षेत्रों के भारी संख्या में जुड़े कार्यकर्ताः  भाजपा की वर्चुअल रैली में रविवार को तीनों विधानसभा में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और भारी संख्या में कार्यकर्ता जुड़े। नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से संबोधित किया। कार्यक्रम लगभग 30-40 मिनट का रहा। हजारीबाग में कुल 11 हजार व्यूज रहा। वहीं हटिया विधानसभा में 8300 व्यूज और देवघर में 4200 व्यूज  रहा। 

केंद्र की गिनाई उपलब्धि, राज्य सरकार पर साधा निशानाः प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कोरोना संकट में पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य की सराहना की, वहीं राज्य की हेमंत सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल से लोकल की बात पर अमल करने और उनके पत्र को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए सेवा कार्य किया। मोदी आहार, मोदी भोजन, पीएम केयर, कोरोना योद्धाओं को सम्मानित जैसे काम कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कोरोना संकट में हर वर्ग के लिए 20 लाख करोड़ रुपये की घोषणा का जिक्र किया। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस संकट के समय हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सरकार से जितनी उम्मीद थी, उतना नहीं देखने को मिल रहा। न ही सही से जांच हो रहा, न ही सही तरीके से कोरंटाइन किया जा रहा है। बीमारी फैले नहीं, हमें यह प्रयास करना है। कार्यकर्ता लोगों के मनोबल को बढ़ाएं। जागरुकता लाएं। उन्होंने मोदी सरकार-2 के एक साल के कार्यकाल की चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के पत्र को जन-जन पहुंचाने की अपील की।

Load More By RNI NEWS BIHAR
Load More In झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, होगी 45 हजार से अधिक सरकारी शिक्षकों की भर्ती, देखें पूरी जानकारी

पटना : बिहार प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी तलाश कर रहे उम…