जिले के पारा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी अमित कुमार से मिलकर शनिवार को कहा कि बिना सुरक्षा कोरोना में उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। पारा शिक्षकों में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। जिला सचिव शेख सिद्दिक के नेतृत्व में डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। आरोप लगाते हुए कहा कि पारा शिक्षकों को ड्यूटी देने में भेदभाव किया जाता है। स्थायी वेतनभोगी कर्मियों के रहने के बावजूद पारा शिक्षकों को लगाया जा रहा है। गिरिडीह में एक शिक्षक व एक कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी है। हम पारा शिक्षक अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं रहे हैं। समाज व सरकार के लिए हमलोग तैयार हैं। डीसी ने माना कि पारा शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पारा शिक्षकों ने पीपीई किट देने, मास्क समेत अन्य सुविधाओं की मांग करते हुए कहा कि कोविड-19 में ड्यूटी देने में भेदभाव बंद किया जाए। स्थायी कर्मियों के रहने पर पारा शिक्षकों को नहीं लगाया जाए। क्वारंटाइन सेंटर व कंटेनमेंट जोन में पांच दिन ही ड्यूटी लगाई जाए। 50 लाख रुपए का बीमा समेत अन्य मांगें पूरी करने का अनुरोध किया। तीन से छह महीने का मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय व कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो शामिल थे।
Load More By RNI NEWS BIHAR
-
15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में होगी शामिल, पढ़ें
झारखंड का 22वां स्थापना दिवस समारोह 15 नवंबर को है। इस समारोह की मुख्य अतिथि के तौर पर राष… -
झारखंड विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू, 2584 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
रांची । झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को कोरोना संकट के बीच तीन दिवसीय … -
रांची-टाटा हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों के वाहनों का चक्का पंक्चर कर लूटपाट गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
रांची । रांची-टाटा हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों के वाहनों के चक्के को पंक्चर कर उनके सा…
Load More In झारखंड
Check Also
बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, होगी 45 हजार से अधिक सरकारी शिक्षकों की भर्ती, देखें पूरी जानकारी
पटना : बिहार प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी तलाश कर रहे उम…