Home झारखंड झारखंड के इस जिले में मिली 250 किलो की सोने की खान, नीलामी के लिए है तैयार

झारखंड के इस जिले में मिली 250 किलो की सोने की खान, नीलामी के लिए है तैयार

0 second read
0
0
92

झारखंड में 250 किलो सोने के भंडार वाली एक और खान नीलामी के लिए तैयार है। पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी स्थित इस खान से राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपए आने की संभावना है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार सिंह ने राज्य के खान सचिव अबूबकर सिद्दीकी को इस खान में भंडार का पता लगाने का पूरा हो जाने की रिपोर्ट सौंपी। झारखंड सरकार का खान विभाग अब नीलामी की तैयारी करेगा। भीतरडारी में सोने की भंडार का पता लगाने का काम भूतत्ववेत्ता पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहा था।  इसमें अलग-अलग गुणवत्ता वाले सोने की मात्रा का पता चला है। अलग वेराइटी के स्वर्ण अयस्कों से कुल मिलाकर 250 किलो सोना निकलने की संभावना है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड देश के गोल्ड स्पॉट वाले राज्य की संभावना के रूप में विकसित हो रहा है। इससे पहले भी लावा, कुंदरकोचा, पहाड़डीहा और परासी में सोने की भंडारों का पता लगाया जा चुका है। प्रदेश में सात और स्थानों पर सोने की खान के संकेत मिल चुके हैं। आने वाले दिनों में यहां खोज कार्य को आगे बढ़ाकर संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है। रांची से लेकर तमाड़ के बीच सोने की खानों की खोज का काम अरसे से चल रहा है। कई  स्थानों पर स्वर्णरेखा नदी के बालू से भी सोने की कणों के छानने का काम चलता है।

Load More By Bihar Desk
Load More In झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

जेपी के विकास मॉडल से दूर होगी बेरोजगारी, अगले वर्ष पांच जून को होगा राष्ट्रीय आयोजन

मुजफ्फरपुर । लोकनायक जयप्रकाश के मुशहरी आगमन के 50 साल पूरा होने पर विचार गोष्ठी का आयोजन …