Home झारखंड झारखंड में लॉकडाउन छूट पर आज फैसला लेगी हेमंत सरकार, होंगे कई बदलाव

झारखंड में लॉकडाउन छूट पर आज फैसला लेगी हेमंत सरकार, होंगे कई बदलाव

0 second read
0
0
99

केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन पांच को लेकर शनिवार शाम जारी दिशा-निर्देशों का राज्य सरकार ने अध्ययन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को झारखंड में लॉकडाउन के अगले चरण के स्वरूप पर अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद निर्णय लेंगे। चर्चा में सार्वजनिक  परिवहन और बाजार प्रमुख रूप से होगा। प्रवासी श्रमिकों के आने और कोरोना संक्रमण बढ़ने का सिलसिला जारी है। ऐसे में सरकार छूट पर कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ लेगी। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही यह स्पष्ट किया है कि वह कोरोना संक्रमण की गति और रिकवरी रेट का अध्ययन करने के बाद जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन बढ़ाने पर निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन में ढील देने की कोई जल्दबाजी नहीं है। उनकी प्राथमिकता कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करके लोगों की जिंदगी बचाना है। और इसके बाद सामान्य जिंदगी की तरफ कदम बढ़ाए जाएंगे। राज्य सरकार की चुनौती अब और बढ़ी है। प्रवासी श्रमिकों के लौटने से संक्रमण बढ़ा है। इस बीच राज्य सरकार लॉकडाउन के दौरान चरणबद्ध तरीके से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई तरह की छूट पहले ही दे चुकी है। कंटोनमेंट जोन के बाहर शहरी क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति दे दी गई है। निर्माण गतिविधियों को भी चालू कर दिया गया है। निजी कंपनियों के दफ्तर खुल गए हैं। शराब की दुकानें खुल गई हैं, किराए पर टैक्सी चलने लगी है। सरकार बाजार में अब तक बंद दुकानों को खोलने  को लेकर काफी विचार विमर्श करने के बाद ही कोई निर्णय लेगी। हालांकि चैंबर के पदाधिकारियों ने सरकार से कपड़े की दुकानों को खोलने की मांग कर रखी है। सरकार इन विषयों पर अध्ययन कर रही है।

Load More By Bihar Desk
Load More In झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

जेपी के विकास मॉडल से दूर होगी बेरोजगारी, अगले वर्ष पांच जून को होगा राष्ट्रीय आयोजन

मुजफ्फरपुर । लोकनायक जयप्रकाश के मुशहरी आगमन के 50 साल पूरा होने पर विचार गोष्ठी का आयोजन …