Home झारखंड शर्मनाक : तेनुघाट में महिला के बाल काटे, अर्द्धनग्न कर घुमाया

शर्मनाक : तेनुघाट में महिला के बाल काटे, अर्द्धनग्न कर घुमाया

0 second read
0
0
29

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी में शुक्रवार को एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगा अमानवीयता बरती गई। गांव की महिला समिति की सदस्यों ने महिला के घर जाकर पहले उसे बाहर निकाला, फिर उसपर चप्पल फेंके गए, हाथ रस्सी से बांधकर बाल काटे गए, चेहरे पर कालिख पोती और चप्पलों की माला पहना अर्द्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान गांव के पुरुष तमाशबीन बने रहे। पीड़ित महिला को छुड़ाने के दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने की भी सूचना है। हालांकि पुलिस पथराव की घटना से इनकार कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात पीड़ित महिला के घर गांव की ही एक अन्य महिला अपने पति के साथ पहुंची। उसने उसके पति के साथ पीड़िता के साथ संबंध का आरोप लगाते हुए मारपीट की। पीड़िता ने सुबह में अपने पति, देवर और सास के साथ तेनुघाट ओपी जाकर मामले की शिकायत की। वापस गांव लौटने के बाद शाम में गांव की महिला समिति के सदस्यों ने पीड़िता के घर को घेर लिया और उसपर बदचलन होने का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया। महिला के साथ ज्यादती की जानकारी मिलने पर तेनुघाट ओपी पुलिस पहुंच गई। लेकिन महिलाओं ने पुलिस को भी घेर लिया। पुलिस को भी थोड़ी देर के लिए पीछे हटना पड़ा। बेरमो एएसपी अंजनी अंजन गोमिया थाना से महिला बल को भेज खुद भी पहुंचे। फिर सख्ती दिखाते हुए पुलिस महिला को महिला समिति के कब्जे से छुड़ाकर थाना ले आई। तेनुघाट ओपी प्रभारी वीपी सिंह ने कहा कि रात में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया ले जाया गया है। महिला ने उसके साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में अभी किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है।बेरमो एएसपी अंजनी अंजन ने कहा कि पीड़ित महिला को थाना लाकर पूछताछ की गई है। मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Load More By Bihar Desk
Load More In झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

जेपी के विकास मॉडल से दूर होगी बेरोजगारी, अगले वर्ष पांच जून को होगा राष्ट्रीय आयोजन

मुजफ्फरपुर । लोकनायक जयप्रकाश के मुशहरी आगमन के 50 साल पूरा होने पर विचार गोष्ठी का आयोजन …