पटना । कैमूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक अपराधी ने कबूला है कि लड़कियों के साथ अय्याशी करने के लिए चोरी करता था, इसके लिए उसने 90 बार चोरी की थी और उसके चोरी करने का तरीका भी अजीबोगरीब था।
दरअसल, जिले में बीते कई महीनों से लगातार मोबाइल और बाइक लूट के अलावा घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं। जिससे पुलिस परेशान थी। इसके बाद पुलिस ने इसका पता लगाने के लिए अनुसंधान शुरू किया तो पता चला कि चैनपुर के लोहरा का रहने वाला लाला बिंद उर्फ जीतन बिंद नामक एक युवक है जो कई मामलों में फरार चल रहा है। ये जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्लान तैयार किया और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
पुलिस ने अपनी बनाई योजना के अनुसार चैनपुर थाना प्रभारी मोबाइल का ग्राहक बनकर गए कि उन्हें मोबाइल खरीदना है। जैसे ही लाल बिंद ग्राहक को मोबाइल देने आया पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।पुलिस थाने लेकर आयी। गिरफ्तार लाल बिंद ने पुलिस के सामने एेसी 90 घटनाओं का खुलासा किया, जिसके साथ ही कई मोबाइल को जमीन में गाड़ कर रखा था उसे भी निकाला गया। गड्ढा खोदा गया तो इससे 185 मोबाइल बरामद हुआ है।
इसके साथ ही चोरी की 5 बाइक भी मिली हैं और घर में छापेमारी के दौरान एकनाली बन्दूक और गोली भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक चार दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल चोरी के बाद जेवर को इन्हीं लोगों की दुकान में बेचता था। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। आरोपी ने अपने दो दोस्तों का भी नाम बताया है जो अभी फरार है।
कहा-कैमूर के एसपी ने…
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया है कि चोरी की बढ़ रही घटना को लेकर पुलिस ने एक टीम का गठन किया था। जिसके बाद लाला बिंद को गिरफ्तार किया गया जो 90 बार चोरी, लूट की घटना का अंजाम दे चुका था। इसके पास से 185 मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
एसपी ने बताया कि आरोपी लाला बिंद उर्फ जीतन ने बताया कि मेरे सम्पर्क में तीन लड़कियां हैं जिसपर खर्च के लिए चोरी करता था। चोरी के समान चोराता उसे बेच के जो पैसे मिलते थे उसे लड़कियों पर खर्च करता था। इसी क्रम में उसने 90 बार चोरी की घटना का अंजाम दिया था।