राज्य में सोमवार को 10 नए मरीज मिले हैं। आईडीएसपी के स्टेट इंचार्ज डॉ राकेश दयाल के अनुसार 10 में छह हजारीबाग, दो पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह व रांची में एक-एक मरीज मिला है। दो मरीज पहली बार जमशेदपुर में मिले हैं। जमशेदपुर में मरीज मिलने के साथ ही पुर्वी सिंहभूम राज्य का 14वां जिला है जहां कोरोना के संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को मिले 09 मरीजों के साथ ही राज्य का आंकड़ा 172 पहुंच चुका है। रांची में सोमवार को चार दिन बाद एक गर्भवती महिला पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद मंगलवार को भी एक मरीज मिला है। जिसके साथ ही रांची की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। डॉ. दयाल के अनुसार मंगलवार को मिले 10 मरीजों में से नौ मरीज प्रवासी मजदूर है जो दूसरे प्रदेशों से झारखंड लौटे हैं। हजारीबाग में मिले सभी मरीज मुंबई से लौटे थे। छह मरीजों के साथ ही हजारीबाग में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हो गई है। जमशेदपुर के चुकुलिया में मिले मरीजों में एक छात्र व एक छात्रा है जो गत 08 मई को कोलकाता से लौटे थे। जबकि, गिरिडीह में मिला युवक भी सूरत से लौटा है। इसके साथ ही गिरिडीह में मिले मरीजों की संख्या छह हो गई है।
अब तक मिले मरीजों की स्थिति
जिला कुल मरीज
रांची 95
गढ़वा 23
बोकारो 10
पलामू 08
हजारीबाग 10
धनबाद 04
गिरिडीह 06
सिमडेगा 02
कोडरमा 03
देवघर 04
जामताड़ा 02
गोड्डा 01
दुमका 02
पूर्वी.सिंहभूम 02
कुल : 172