शिवहर। शिवहर में बुधवार को एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसकी पुष्टि डीएम अवनीश कुमार ङ्क्षसह ने की है। इस तरह जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या दो हो गई है। दोनों गढ़वा गांव के निवासी हैं। उक्त महिला ने 25 अप्रैल को क्वारंटाइन सेंटर में एक बच्ची को जन्म दिया था। उसके कई रिश्तेदारों को भी क्वारंटाइन किया गया है। डीएम ने कहा कि महिला मरीज को आइसोलेट कर अगली प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
महिला का पति भी पॉजिटिव
मुंबई से एंबुलेंस से चार लोग 20 अप्रैल को शिवहर पहुंचे थे। इसमें पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा का एक युवक पॉजिटिव मिला। हालांकि, उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, मुंबई से उसके साथ आए गढ़वा निवासी कैंसर मरीज की दूसरी रिपोर्ट गत 3 मई को पॉजिटिव पाई गई। उक्त महिला उसकी पत्नी है।
शिवहर में काेरोना पॉजिटिव की जानकारी बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर दी।