पटना। राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर ने बुधवार को नई कमेटी की घोषणा कर दी है। कमेटी में नौ महिलाएं उपाध्यक्ष, 26 महासचिव एवं 15 सचिव बनाई गई हैं। प्रवक्ता के पद पर दो को मनोनीत किया गया है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लॉकडाउन के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।
नई कमेटी में प्रो. सेवा यादव, मुमताज जहां, भारती यादव, प्रो. गीता यादव, अनीता भारती, प्रो. कुमारी राजमणी, पूनम झा, सीमा गुप्ता एवं मंजू सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कंचन सिंह एवं बबीता यादव को प्रवक्ता की जिम्मेवारी मिली है।
इसी तरह, प्रदेश महासचिव के पद पर नमिता नीरज सिंह, डॉ. मीना यादव, प्रतिमा सिंह, तारा देवी, बुसरा शाहीन, किरण देवी, जिप्सा आनंद, मुन्नी देवी रजक, रंजना रानी, रेखा चौधरी, सरोज देवी, अनीता राय, गीता मंडल, मधु यादव, सुनीला देवी, उमा देवी, पूजा कुमारी, चंद्रावती, प्रतिमा यादव, गायत्री देवी, कामिनी देवी, गीता पासवान, सावित्री कुशवाहा, अनीता चौधरी एवं पूजा कुमारी को मनोनीत किया गया है।
मंजू देवी, अंकिता यादव, पुष्पलता मुर्मू, पिंकी सिंह, रोमा यादव, डॉ. चंद्रावती देवी, सपना गुप्ता, अर्चना कुमार, सुलताना बेगम, ललिता देवी, विमा वर्णवाल, ममता देवी, पुष्पलता उपाध्याय, रंजना कुमारी यादव एवं पूनम यादव को सचिव बनाया गया है।