रांची, Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रमवार को यहां फिर दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों पॉजिटिव केस राजधानी रांची के हैं। रांची के पुंदाग और हिंदपीढ़ी में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 113 पर पहुंच गई है। आज के दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों में एक महिला और एक युवक शामिल हैं।
इससे पहले गुरुवार को यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 111 पर पहुंच गया था। रांची के रिम्स में सैंपल जांच के दौरान 3 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इधर पीएमसीएच धनबाद ने गोड्डा के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पहचान की। इस क्रम में रांची के रिम्स में जहां कोरोना की जांच हाेती है, वही माइक्राबायोलॉजी विभाग का एक लैब टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना की जांच करने वाले के खुद पॉजिटिव मिलने के बाद रिम्स में नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया।