नई दिल्ली । स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 31,787 मामलों की पुष्टि की गई है। इसके अलावा देश में अब तक 1008 लोगों की इसकी वजह मौत हो गई है। 22982 लोगों का इलाज अभी भी जारी है, जबकि 7797 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1813 नए कोरेाना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई।
देश में कोरोना होने की दोगुनी दर 11.3 दिन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले 3 दिनों से देश में कोरोना होने की दोगुनी दर 11.3 दिन है। वैश्विक मृत्यु दर 7% के आसपास है। भारत में मृत्यु दर लगभग 3% और को-मोरबिडिटी वाले व्यक्तियों का मृत्यु दर लगभग 86% है। केवल 0.33% रोगी वेंटिलेटर पर हैं, 1.5% रोगी ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 2.34% रोगी ICU में हैं। जो देश भर में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को दर्शाता है।
उन्हेांने कहा कि 288 सरकारी लैब्स 97 प्राइवेट लैब चेन्स के साथ मिलकर रोजाना 16000 सैंपल कलेक्शन सेंटर की मदद से 60,000 टेस्ट कर रही हैं। सरकार आने वाले दिनों में टेस्टिंग क्षमता एक लाख प्रतिदिन बढ़ाने पर काम कर रही है।
किस राज्य में कितने कोरेाना के मरीज
उधर, उत्तर प्रदेश प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2115 है। इनमें से 477 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से कुल 36 मौतें हुई हैं। इस समय एक्टिव कोरोना केस कुल 1602 हैं। बिहार में नौ और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 392 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 33 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामले 550 हैं।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि केरल में आज कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 3 स्वास्थ्य कर्मी और एक पत्रकार शामिल है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 495 है, इसमें 123 सक्रिय मामले शामिल हैं। वर्तमान में असम में 7 कोरोना सक्रिय मामले हैं। अब तक 37 व्यक्तियों ने कोरोना के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है।
जम्मू और कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल कोरोना मामले 581 हैं जिसमें 381 सक्रिय मामले और 8 मौतें शामिल हैं। झारखंड के जामताड़ा जिले में एक और व्यक्ति ने कोरोना के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। मरीज पश्चिम बंगाल से लौटा था। जामताड़ा में कुल 2 और झारखंड में अब तक 106 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
पंजाब में कोरोना मामलों की संख्या 375 तक पहुंच गई है जिसमें 104 ठीक और 19 मौतें शामिल हैं। आज राज्य में कुल 33 व्यक्तियों ने कोरोना के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया जिसमें SAS नगर से 8, लुधियाना से 11 और अन्य जगहों से कोरोना के मामले सामने आए।