रांची: केंद्रीय ब्यूरोक्रेसी में व्यापक फेरबदल हुआ है जिसमें झारखंड कैडर के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी। बतादें कि, केंद्रीय मानव संसाधन सचिव अमित खरे को एक बार फिर से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि झारखंड कैडर के ही 1987 बैच के दो अफसरों एनएन सिन्हा को ग्रामीण विकास विभाग और इंदू शेखर चतुर्वेदी को मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रेन्यूबल एनर्जी का सचिव बनाया गया है।
बताया रहा है कि 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित खरे को सूचना प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी कोरोना वायरस की वजह से समाचार माध्यमों टीवी, प्रिंट, विज्ञापन और फिल्म के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए दिया गया है। खरे इससे पहले सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय का नेतृत्व कर चुके हैं। इन क्षेत्रों की चुनौतियों और वस्तुस्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
मंत्रालय की जिम्मेदारी दोबारा मिलने से झारखंड को भी फायदा होने की संभावना है। उनके पिछले कार्यकाल में डीडी झारखंड चैनल को सेटेलाइट पर लाया गया था। जिसका प्रसारण अब चौबीस घंटे हो रहा है। उन्होंने राज्य में स्थित दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्रों के आधारभूत संरचना के विकास को लेकर राशि स्वीकृत की थी। आकाशवाणी रांची से एक अतिरिक्त समाचार बुलेटिन शुरु कराया था। वहीं धनबाद एफएम को शुरू कराने की दिशा काम को आगे बढाया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल गोवा में पहली बार झारखंड को पार्टनर स्टेट का दर्जा दिया था।
वहीं झारखंड में फिल्म निर्माण की दिना में मदद करने का भरोसा दिलाया था और राज्य के बेहतर फिल्म लोकेशन की चर्चा कान्स फिल्म फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय फिल्मकारों के सामने किया था।