पटना । 24 मार्च से जारी लॉकडाउन के तहत बिहार में अबतक 1597 एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 1496 पहुंच गई है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 45,551 वाहन जब्त किए गए हैं, जबकि 10,44,11,237 रुपए जुर्माना किया गया है। लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है। जरूरत के मुताबिक जिलों को अतिरिक्त बल दिए गए हैं।
लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में दर्ज होनेवाले मामलों और गिरफ्तारी की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को पुलिस ने 31 नए मामले दर्ज किए। वहीं 45 लोगों को नियम तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक लॉक डाउन का पालन सख्ती से कराया जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 1449 गाड़ियां जब्त की गईं। इस दौरान 29.33 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना किया गया। पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी है। बावजूद इसके उल्लंघन से जुड़े मामले बढ़ते जा रहे हैं।