रांची: राजधानी रांची का हिंदपीढ़ी काेराेना का हाॅटस्पाॅट बना हुआ है। यहां के 38 लाेग काेराेना से संक्रमित हैं। इसके बावजूद रिम्स जैसा संस्थान मजबूरी के नाम पर बड़ी लापरवाही बरत रहा है। इससे संक्रमण और फैलने का खतरा बन गया है। रिम्स के गायनी वार्ड में भर्ती एक महिला ने बुधवार काे सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चे काे जन्म दिया। गुरुवार काे वह काेराेना पाॅजिटिव निकली। उसके संपर्क में 30 से अधिक डाॅक्टर, नर्स और कर्मचारी आए। रिम्स प्रबंधन ने सभी काे क्वारेंटाइन करने की बात कही। लेकिन शुक्रवार काे शाम पांच बजे तक गायनी वार्ड खुला था। मरीज भी भर्ती थे। नर्स और कर्मचारी भी काम कर रहे थे।
आपको बतादें कि, रिम्स निदेशक डाॅ. डीके सिंह ने शुक्रवार शाम में गायनी वार्ड बंद करने का आदेश दिया। लेकिन किसी डाॅक्टर, नर्स और कर्मचारियाें काे क्वारेंटाइन नहीं किया। अपनी मजबूरी गिनाते हुए निदेशक ने कहा-गर्भवती महिला के ऑपरेशन में डाॅक्टर, नर्स सहित करीब 30 लाेगाें का याेगदान रहता है। ऐसे में सभी काे क्वारेंटाइन कर दिया ताे मरीजाें काे काैन संभालेगा। संक्रमण का असर पांच दिन में दिखने लगता है। ऐसे में 27 अप्रैल काे सभी का सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें क्वारेंटाइन किया जाएगा। रिम्स निदेशक ने कहा कि गायनी वार्ड तीन दिन तक बंद रहेगा। वहीं सदर अस्पताल शनिवार काे आठवें दिन ही खुल जाएगा। 18 अप्रैल काे इसे 14 दिन के लिए बंद किया गया था। अब प्रसव सदर अस्पताल में ही हाेगा। रिम्स डॉक्टर और मेडिकल टीम उपलब्ध कराएगा।