झारखंड में अब तक 57 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो चुकी है। गुरुवार की शाम रांची के सात मरीजों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इनमें से छह हिंदपीढ़ी के व एक बेड़ो का रहने वाला हैं। अब केवल हिंदपीढ़ी में कोरोना मरीजों की संख्या 33 और बेड़ो में दो हो गई है। बतादें कि, इससे पहले रांची के बरियातू में ही एक संक्रमण का मामला आ चुका है। वहीं, राज्य में अब तक कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
राजधानी रांची (हिंदपीढ़ी-बरियातू-बेड़ो) में 36, बोकारो में 10, हजारीबाग में 3, धनबाद-सिमडेगा में 2-2, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और गढ़वा में एक-एक संक्रमण का मामला सामने आ चुका है। गुरुवार को मिले संक्रमित मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि बुधवार की देर रात हिंदपीढ़ी के चार लाेग काेराेना काे मात देकर रिम्स से निकले।