गया: लॉकडाउन में फंसे म्यांमार के यात्री बुधवार को विशेष विमान से अपने देश लौट गए। म्यांमार के पर्यटक बोधगया, राजगीर, नालंदा सहित कई स्थानों पर फंस गए थे। उन्हें ले जाने के लिए म्यांमार इंटरनेशनल एयरवेज के दो विमान गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आए।
बतादें कि, म्यांमार सरकार ने भारत सरकार से मंजूरी मांगी थी। केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद सभी पर्यटक अपने देश लौटे। दोनों विमान ने 281 यात्रियों को लेकर मंडाले एयरपोर्ट म्यांमार के लिए उड़ान भरी। इससे पहले म्यांमार के यात्रियों की जांच मेडिकल टीम द्वारा की गई। उसके बाद यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर भेजा गया।