पटना: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 141 हो गई है। बुधवार को 15 नए मरीज मिले। इनमें से आठ पटना के हैं। राजधानी के खाजपुरा में 6 कोरोना के मरीज मिले हैं। सुबह 30 और 57 साल की दो महिला और 62 साल के एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
तीन पुरुष की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
बतादें कि, दोपहर को 28, 32 और 45 साल के तीन पुरुष के रिपोर्ट पॉजिटिव आए। पटना के जगदेवपथ के 42 साल के पुरुष और सालिमपुर के 35 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं। पटना में संक्रमितों की संख्या 16 है।
भागलपुर के नवगछिया के 33, 40 और 46 साल के तीन पुरुष और 19 साल की एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मरीज बांका जिले के अमरपुर के हैं। इनकी उम्र 45 साल है। नालंदा के बिहारशरीफ की 26 साल की महिला पॉजिटिव आई है। पूर्वी चंपारण में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। यहां के 25 साल के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।