पश्चिम बंगाल में केंद्र की तरफ से इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (आईएमसीटी) भेजे जाने पर मंगलवार को विवाद बढ़ गया। ममता सरकार ने आईएमसीटी की टीम को कोरोना प्रभावित इलाकों में जाने से रोक दिया। टीम के अगुआ और रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि सरकार हमसे कह तो रही है कि हम सहयोग करेंगे, लेकिन हमें आए हुए एक दिन हो गया है और हम केवल दो जगहों पर जा पाए हैं।
टीम को रोके जाने के बंगाल सरकार के कदम पर गृह मंत्रालय ने ऐतराज जताया है। गृहमंत्रालय ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार केंद्र के काम में दखलंदाजी ना करे। इस टीम को भेजे जाने पर ममता बनर्जी ने सोमवार को ही ऐतराज जाहिर किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था कि इस टीम को भेजे जाने की वजह बताएं, वरना वे इसे आने की इजाजत नहीं देंगी।
संक्रमितों का आंकड़ा 19000 के पार
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19962 हो गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 552, गुजरात में 112, उत्तरप्रदेश में 110, राजस्थान में 83 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 18985 मामले आए हैं। इनमें 15122 का इलाज चल रहा है। 3259 ठीक हुए हैं, वहीं 603 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना से जुड़े अहम अपडेट्स
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन 30 लाख लोगों को राशन दिया जाएगा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 61 और जिलों में बीते 14 दिन में कोरोना का कोई नया मामला नहीं सामने आया।
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखकर 30 हजार करोड़ की मदद मांगी है।
- भारतीय सेना कोरोनावायरस से निपटने के बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और अफगानिस्तान में टीमें भेजेगी।
- केन्द्र सरकार ने रैपिड टेस्ट किट से हो रही जांच पर 2 दिन के लिए रोक लगा दी है। ऐसा एक राज्य में कोरोना मरीजों की रिपाेर्टों में आई गड़बड़ी को देखते हुए लिया गया।
- ईरान से एयरलिफ्ट करके जैसलमेर लाए गए 484 नागरिकों में से जम्मू कश्मीर के 180 व्यक्तियों जिनमें अधिकतर स्टूडेंट्स है को मंगलवार शाम यहां से श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 5218 | 722 | 251 |
दिल्ली | 2156 | 431 | 47 |
तमिलनाडु | 1596 | 635 | 18 |
मध्यप्रदेश | 1552 | 148 | 76 |
राजस्थान | 1659 | 230 | 25 |
गुजरात | 2178 | 131 | 90 |
उत्तरप्रदेश | 1294 | 140 | 18 |
तेलंगाना | 928 | 186 | 23 |
आंध्रप्रदेश | 757 | 96 | 22 |
केरल | 426 | 306 | 3 |
कर्नाटक | 418 | 129 | 17 |
जम्मू-कश्मीर | 380 | 71 | 5 |
पश्चिम बंगाल | 392 | 73 | 15 |
हरियाणा | 252 | 142 | 5 |
पंजाब | 251 | 49 | 16 |
बिहार | 126 | 42 | 2 |
ओडिशा | 79 | 25 | 1 |
उत्तराखंड | 46 | 18 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 40 | 11 | 2 |
असम | 35 | 19 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 36 | 25 | 0 |
झारखंड | 46 | 0 | 2 |
चंडीगढ़ | 29 | 14 | 2 |
लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 16 | 11 | 0 |
मेघालय | 12 | 0 | 1 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
पुडुचेरी | 7 | 4 | 0 |
मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
नगालैंड | 1 | 0 | 0 |