जामताड़ा: पबिया थाना क्षेत्र के जामताड़ा सोनबाद सड़क पर फूलजोड़ी गांव के पास लोगों को शुक्रवार को दो 500 रुपए के नोट गिरे मिले। बतादें कि, किसी ने नोट नहीं उठाया। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। नोट गिरे हाेने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नोट को छड़ी के सहारे उठवाया और गाड़ी में रख ले गई।
लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद भी बहुत सारे मजदूर अभी भी दूसरे प्रदेश ये यहां लौट रहे हैं। इसी सड़क से होकर उनका दिन-रात आना जाना लगा हुआ है। चलना पंचायत के मुखिया मैनेजर मंडल ने जामताड़ा थाने की पुलिस को नोट गिरे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना की पुलिस बल फुलजोरी पहुंची और नोट को अपने कब्जे में ले लिया।