आज के समय में पथरी एक आम समस्या होती जा रही है। कुछ सालों तक इस बीमारी का असर इतना नहीं था लेकिन पिछले 10 सालों में तो यह बीमारी कम उम्र के बच्चों को भी होने लगी है और ऐसे में इसका उपचार करना बेहद ज़रूरी हो जाता है वरना ज्यादा दिक्क्त होने पर सर्जरी तक करनी पड़ जाती है।
स्वामी रामदेव कहते है, स्टोन या पथरी की समस्या आहार विकृत होने के कारण होती है। इसके अलावा आज कल के लोगों में शारीरिक श्रम का अभाव है जिसके कारण शरीर की पाचन पक्रिया उतनी मजबूत नहीं बन पाती है।
इसके अलावा भी कई कारण है जिनमें पानी की कमी और अधिक तला भुना खाना सेवन करना भी शामिल है। स्वामी जी कहते है की कई लोगों को तो किडनी में वहीं कइयों को तो पुरे शरीर में भी स्टोन हो जाता है।
कैल्शियम से पथरी बनती है। इससे बचने के लिए आपको रोज़ सुबह तेज चलना चाहिए और आधा घण्टे कपालभाति करना चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा खट्टी छाछ का प्रयोग इस बीमारी में बेहद लाभदायक रहता है।
कुल्थी का दाल का प्रयोग करे और मूली खूब खाये। नित्य आहार में मूली का सेवन करने वालों को कभी पथरी नहीं होती है। इसके अलावा मिक्स आटे का इस्तेमाल करें और जौ का आटा और दलिया का सेवन करें।
इस समस्या में पत्थर चट्टा के 3 से ५ पत्त्तों का सेवन करना भी लाभकारी होता है। ये जो भी उपाय स्वामी रामदेव ने कहे है वो सब इस बीमारी में रामबाण है और इनका इस्तेमाल करने से आप प्रारंभिक अवस्था में ही पथरी को खत्म कर सकते है।