केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव प्रीति सूदन के पत्र के अनुसार देश के 170 जिले कोरेाना के हॉट-स्पॉट हैं, जिन्हें रेड जोन में रखा गया है। इनमें बड़े पैमाने पर कोरोना केस वाले 123 जिलों में बिहार का सिवान भी शामिल है।
बतादें कि, रेड जोन की दूसरी श्रेणी में वैसे जिले हैं, जहां कोरोना पॉजिटिव मामलों के क्लस्टर मिले हैं। देश के ऐसे 47 जिलों में बिहार के मुंगेर, बेगूसराय व गया शामिल हैं। बिहार में अभी तक मिले मामलों में सर्वाधिक 29 सिवान के हैं। सिवान का रघुनाथपुर स्थित पंजवार गांव कोरोना का केंद्र बन गया है। 17 मामलों के साथ मुंगेर दूसरे स्थान तो आठ मामलों के साथ बेगूसराय तीसरे स्थान पर है। गया में पांच मामले मिले हैं।