बिहार में सीवान कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 29 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 21 रोगी संक्रमण की एक चेन से जुड़े हैं। कोरोना संक्रमित एक युवक ओमान से रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव स्थित अपने घर आया। उसके संपर्क में आकर 21 लोगों को कोरोना हो गया।
वह युवक स्वस्थ हो गया है। युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उसे अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। एक और रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।
डीएम अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि 22 मार्च के बाद भेजी गई 783 संदिग्धों में 755 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। क्वारेंटाइन सेंटर से भी 69 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 1664 निगरानी में हैं। पॉजिटिव 29 मरीजों में भी 6 डिस्चार्ज हो चुके हैं। सीवान की हालात नियंत्रण में है। पिछले 5 दिनों में कोई भी नया मामला नहीं आया है।