क्रिकेट दुनियाभर के देशों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। क्रिकेट को अनिश्चित्ताओं का खेल भी माना जाता है। इसमे हर दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते है। कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते है जो हमेशा याद रखे जाते है, जिनको तोड़ पाना मुश्किल होता नामुनकिन नहीं।
आज हम आपको ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे जानकारी देने वाले जो हर खिलाड़ी अपने नाम करना चहाता है। यह रिकॉर्ड है वनड़े क्रिकेट में कभी शून्य पर आउट न होना।
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों के लिए खेलने वाले केप्लर वेसल्स का, साल 1983 से 1994 के बीच केप्लर वेसल्स ने 109 मैच की 105 पारियों में 3367 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया और 26 अर्धशतक जड़े, लेकिन वो कभी जीरो पर आउट नहीं हुए।
दूसरा नाम आता है दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जैक्स रुडोल्फ का। जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 45 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 39 पारियों में उन्होंने 1174 रन बनाए हैं। रुडोल्फ अपने वनड़े करियर में कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पीटर कर्स्टन का। जिन्होंने साल 1991 से 1994 के बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए 40 मैच की 40 पारियों में 1293 रन बनाए। कर्स्टन भी अपने वनडे करियर में कभी जीरो पर आउट नहीं हुए।
अब चौथा नाम आता है भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का। उन्होंने 1978 से 1985 तक भारतीय टीम के लिए खेला। इस दौरान यशपाल शर्मा ने 42 मैच की 40 पारियों में 883 रन बनाए, कभी जीरो पर आउट नहीं हुए।
सबसे आखिरी में नाम आता है स्कॉटलैंड के खिलाड़ी मैथ्यू क्रॉस का। क्रॉस ने साल 2014 से 2019 के बीच कुल 52 वनडे मुकाबले खेले। उन्होंने कुल 48 पारियों में 1136 रन बनाए, लेकिन कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।