मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही सियासी हलचल आज खत्म हो जाएगी। भाजपा हाईकमान की ओर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए शिवराज सिंह चैहान का नाम तय किया है। आज रात नौ बजे राजभवन में शिवराज सिंह शपथ लेंगे।
कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। अन्य दावेदारों नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा का नाम भी सामने आया। शिवराज सिंह चैथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले शिवराज सिंह तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। शिवराज 2005 से 2018 तक लगातार सीएम रह चुके है।