एक लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार निर्भया को इंसाफ मिल ही गया, और कही न कही आज उसकी आत्मा को शांती जरूर मिली होगी। परिवार से लेकर निर्भया के गांव तक यहां तक कि उसके लिए लड़े कानून और देश के लोगों को शांति मिल गई है। एक तरफ इस केस को खिंचते खिंचते 7 साल 7 महीने से कानून को घुमा रहे निर्भया को दोषियों का अंत में सारा दाव खाली पड़ा गया और शूली पर चढ़ने से उन्हें कोई नहीं रोक सका।
आखिरकार निर्भया को मिला इंसाफ
निर्भया के चारों दोषी हर दिन नई नई चाल चल कर फांसी से बंच जाते थे, लेकिन को कहावत है न कि ऊपर वाले के घर में देर जरूर है लेकिन अंधेर नहीं। पाप किया है तो उसका भरपाई तो करना ही है। तमाम परेशानियों जुझते हुए आखिरकार निर्भया की मां आशा देवी ने हार नहीं मानी और अपनी बेटी की आत्म की शांति के लिए अंत तक लड़ती रही हैं, और दोषियों के फांसी होने पर अगर सबसे ज्यादा खुशी किसी को थी तो वो हैं निर्भया की मां और पिता।
चारों दोषियों को फांसी होने के बाद देश के तमाम लोगों का इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आईए देखते हैं किसने क्या कहा ?
गांव में मना जश्न
आज सुबह 5:30 बजे 2012 दिल्ली गैंगरेप मामले के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई। फांसी के बाद निर्भया के गांव बलिया में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग लगाकर जश्न मनाया।
निर्भया के पिता में छाई खुशी की लहर
2012 दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के पिता बद्रीनाथ सिंह ने विक्टरी का साइन दिखाते हुए कहा-“आज हमारी जीत हुई और यह मीडिया, समाज, दिल्ली पुलिस की वजह से हुआ। आप मेरी मुस्कान से समझ सकते हैं कि मेरे दिल के अंदर क्या है। निर्भया की मां आशा देवी, पिता और उनकी वकील सीमा कुशवाहा ने विक्टरी का साइन बनाकर अपनी खुशी ज़ाहिर किया।
चारों दोषियों को फांसी होने पर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, इससे संदेश जाएगा कि अगर आप इस तरह के जघन्य अपराध करेंगे तो आपके खिलाफ सख़्त कार्रवाई होगी।
हमारे सिस्टम के अंदर बहुत सारी कमियां हैं- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, आज वो दिन है जब हम सब लोगों को मिलकर ये संकल्प करने की जरूरत है कि दूसरी निर्भया अब नहीं होनी चाहिए। इसके आगे उन्होंने सिस्टम पर बात करते हुए कहा कि, हमारे सिस्टम के अंदर बहुत सारी कमियां हैं जो गलत काम करने वालों को प्रोत्साहन देती हैं इसके लिए हमें कई लेवल पर काम करने की ज़रूरत है।
कानून में बदलाव हो और जल्द से जल्द सजा मिले- मंत्री नवाब मलिक
निर्भया मामले पर महाराष्ट्र मंत्री नवाब मलिक: 7साल बाद निर्भया को न्याय मिला, जितनी देरी होती है लोगों को लगता है कि इंसाफ नहीं मिला।ज़रूरत है कि ऐसे मामले में कानून में बदलाव हो और जल्द से जल्द सज़ा का प्रबंध किया जाए।