आज होली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई आज होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेताओं से लेकर नेताओं ने देश वासियों को होली की बधाई दी है।
होली के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है, पीएम ने ट्वीट कर कहा “रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए।” केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि, “होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।” प्रियंका गांधी ने भी लोगों की होली की शुभकामनाएं दी हैं।