निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के दोषी फांसी से पहले नए नए पैंतरे अपनाकर बचते फिर रहे हैं। ऐसे में दोषी विनय शर्मा ने फांसी से बचने के लिए एक और दांव चला है। फांसी से 11 दिन पहले विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास अर्जी लागाकर विनय की फांसी को आजीवन कारावास में बदलने की मांग की है।
एपी सिंह ने सेक्शन 432 और 433 के तहत पिटीशन फाइल की है और फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। इससे पहले दोषी मुकेश सिंह ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्च में याचिका दाय कर अपने कानूनी उपाय बहाल करने का अनुरोध किया है। दोषी का आरोप है कि उसके वकील ने उसे गुमराह किया था।
वकील मनोहर लाल शर्मा के माध्यम से दायर याचिका में मुकेश सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्र, दिल्ली सरकार और न्याय मित्र की भूमिका निभाने वाली अधिवक्ता वृन्दा ग्रोवर ने ‘आपराधिक साजिश’ रची और ‘छल’ किया जिसकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। निर्भया के चारों दोषियों की फांसी तन बार टलने के बाद इसके लिए 20 मार्च की नई तारीख निर्धारित की है।